Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh मां लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर: 3 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीतने...

मां लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर: 3 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीतने का सुनैहरी मौका

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। राखी बंपर -2020 की सफलता के बाद पंजाब राज लॉटरीज़ विभाग की तरफ से ‘माँ लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर -2020’ पेश किया गया है, जो लोगों को 3 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीतने का सुनेहरी मौका दे रहा है। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 3 करोड़ रुपए का पहला इनाम दो विजेताओं (प्रति विजेता 1.50 -1.50 करोड़ रुपए) को दिया जायेगा और पहला इनाम आम जनता में बिकी हुयी टिकटों में से ही दिया जायेगा।

Advertisements

प्रवक्ता ने बताया कि दूसरा इनाम पाँच विजेताओं को दिया जायेगा, जिसमें हर विजेता को 10 लाख रुपए मिलेंगे। तीसरा इनाम 2.5 लाख रुपए का होगा और यह 20 विजेताओं (प्रति विजेता 2.5 लाख) को मिलेगा। इसके अलावा दीवाली बंपर में करोड़ों रुपए के और भी कई आकर्षक इनाम हैं। प्रवक्ता ने बताया कि दीवाली बंपर का ड्रा 18 नवंबर, 2020 को निकाला जायेगा और एक टिकट की कीमत 250 रूपये है।

उन्होंने कहा कि लोगों के समर्थन और उत्साह को देखते हुये लॉटरीज़ विभाग की तरफ से दीवाली बंपर में कई आकर्षक इनाम शामिल किये गए हैं जिससे विजेताओं के त्योहार की खुशियों में और विस्तार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here