मुख्यमंत्री ने पत्रकार दविंदरजीत दर्शी के पिता भगवान सिंह के निधन पर प्रकट किया गहरा दुख

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार दविन्दरजीत सिंह दर्शी के पिता भगवान सिंह (90) जिनका आज संक्षिप्त बीमारी के बाद देहांत हो गया, के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो बेटियाँ छोड़ गए।

Advertisements

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ दुख साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने हेतु ईश्वर के समक्ष अरदास की। इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी भगवान सिंह के अकाल निधन पर दुख प्रकट किया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार भगवान सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को 11 बजे मोहाली के श्मशानघाट में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here