राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग के 2 नये सदस्यों को शपथ दिलाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने पंजाब राज भवन में करवाए एक ऑनलाइन समारोह के दौरान अनुमित सिंह सोढी और मनिन्दर सिंह पट्टी को राज्य सूचना आयोग के मैंबर के तौर पर शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव विनी महाजन ने अपने दफ़्तर से शपथ ग्रहण समारोह शुरू करने सम्बन्धी राज्यपाल से मंज़ूरी ली।

Advertisements

इस ऑनलाइन समारोह में मुख्यमंत्री पंजाब, कैप्टन अमरिन्दर सिंह अपने कैबिनेट सहयोगी राणा गुरमीत सिंह सोढी और स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और संसद मैंबर गुरजीत सिंह औजला सहित शामिल हुए। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव जे.एम. बालामुरूगन, मुख्य सूचना आयुक्त सुरेश अरोड़ा और अनिरुद्ध तिवारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार केंद्रीय कानूनों के खि़लाफ़ किसानों की लड़ाई में उनके साथ डटकर खड़ी रहेगी और किसान अपने राज्य के लोगों के लिए असुविधा पैदा किये बिना धरनों और अन्य लोकतांत्रिक तरीकों के द्वारा अपनी लड़ाई जारी रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here