Monday, October 12, 2026
Home Politics महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे का बहिष्कार करने के बयान द्वारा दिया देशद्रोही...

महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे का बहिष्कार करने के बयान द्वारा दिया देशद्रोही सोच का सबूत: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे का बहिष्कार करने वाले बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयान से महबूबा ने अपनी देशद्रोही सोच का सबूत दिया है। खन्ना ने मुफ्ती के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रि या जाहिर करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटने के पश्चात महबूबा जैसे नेताओं की दुकानदारी बंद हो गई है जिसके चलते अब देशद्रोही सोच रखने वाले इन नेताओं ने धारा 370 वापिस लाने तथा जम्मू कश्मीर में तिरंगे का बहिष्कार करने के आपत्तिजनक बयान देने शुरू कर दिए हैं।

Advertisements

खन्ना ने कहा कि जम्मू क श्मीर भारत का अभिन्न अंग है और सदैव रहेगा। खन्ना ने कहा कि महबूबा जैसे नेता अपनी दुकानदारी जारी रखने के लिए जम्मू कश्मीर को भारत से अलग करने की कोशिशे करने में लगे हैं। खन्ना ने कहा कि जब जम्मू कश्मीर में धारा 370 तथा 35ए लागू थी तब न तो प्रदेश का विकास हुआ और जम्मू कश्मीर की आवाम भी डर के साए में जी रही थी। धारा 370 हटने से पहले जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग कहा जाता था परंतु महबूहा मुफ्ती तथा फारु ख अब्दुल्ला जैसे नेताओं ने जम्मू कश्मीर को भारत से अलग थलग कर रखा था तथा यह नेता विरोधी देशों तथा आतंकवादी संगठनों से सांठ गांठ कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे थे। भाजपा की मोदी नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने धारा 370 तथा 35ए जम्मू कश्मीर से खत्म कर इसे भारत का वास्तव में अभिन्न अंग बनाया प्रदेश की अवाम को आजाद तथा बिना किसी डर के जीवन जीने का मौका दिया। धारा 370 हटने के बाद प्रदेश का विकास हो रहा है तथा जम्मू कश्मीर की जनता इन नेताओं तथा इनके सहयोगी आतंकी संगठनों के डर से मुक्त हुए हैं जिसके चलते इनको अपनी दुकानदारी बंद होती नजर आ रही है जिससे बौखला कर यह नेता भारत में रहते हुए भी भारतीय संविधान के विपरीत बयानबाजी कर रहे हैं जो कि इनकी देशद्रोही सोच का सबूत है। ऐसे बयानों से महबूबा और अब्दुल्ला जैसे नेता भारतीय संविधान तथा तिरंगे का अपमान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here