भाजपा पूर्वी मण्डल की बैठक आयोजित, सदस्यता अभियान के विस्तारक नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 जुलाई को शुरू किए गए ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान को और मजबूती देने के लिए जिला भाजपा द्वारा मण्डल स्तर, बूथ स्तर तक विस्तारक योजना शुरू की गई है। इसी क्रम में होशियारपुर के पूर्वी मण्डल की बैठक रमेश ठाकुर मेशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, महामंत्री निपुण शर्मा उपस्थित हुए।

Advertisements

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व के नाम से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को काम करना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तारक योजना को लागू किया गया है।

जिसमें एक कार्यकर्ता 7 दिन के लिए पार्टी की और से तय किए गए स्थान पर जाकर सदस्यता अभियान को यकीनी बनाएगा। बैठक में उपस्थित विस्तारकों को सम्बोधित करते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सम्मान प्राप्त कर चुकी है। पिछली बार की सदस्यता से इस बार 20 प्रतिशत ज्यादा सदस्यों को भाजपा परिवार में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को काम करना है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना है। पार्टी नेतृत्व द्वारा दिया गया लक्ष्य भी पूरा करना है।

श्री सूद ने कहा कि आम जनमानस भी भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता व जनहितैषी नीतियों से पार्टी के साथ जुडऩा चाहता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव दुआ, मण्डल महामंत्री मनजिंदर सियान, अश्वनी विग, डा. बिन्दुसार शुक्ला, ठाकुर रमेश चंद, पंकज कालिया, मुनीश रल्हन, गगन बत्तरा, डा. परवीन कुमार, रवि कुमार बबलू, सुरिंदर पाल कौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here