Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur लायसं क्लब ने जरुरतमंद परिवार की कन्या के विवाह पर सहायता सामग्री...

लायसं क्लब ने जरुरतमंद परिवार की कन्या के विवाह पर सहायता सामग्री की भेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब होशियारपुर की तरफ से प्रधान बरजिंदरजीत सिंह की अगुवाई में एक जरुरतमंद परिवार की कन्या के विवाह पर सहायता सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर प्रधान बरजिंदरजीत सिंह ने कहा कि लायसं क्लब का प्रयास रहता है कि कोई भी जरुरतमंद परिवार अपने बच्चों की खुशियों को सांझा करने से वंचित न रहे तथा खासकर बेटियां जोकि हम सबकी सांझा होती हैं के उज्ज्वल जीवन के लिए हम सभी को जरुरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि लायसं क्लब द्वारा शिक्षा के प्रसार, नशों के दुष्प्रभावों से लोगों खासकर युवाओं को जागरुक करने के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान डाला जा रहा है और यह सह क्लब के समस्त सदस्यों के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है। इस मौके पर लायन दविंदर अरोड़ा, विनोद पसान, ओंकार सिंह भारज, महावीर सिंह ढिल्लो आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here