भक्तों ने मनाया योग साधन आश्रम की संचालिका राजरानी का जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम होशियापुर के संस्थापक योगाचार्य चमनलाल कपूर की धर्मपत्नी बैकुंठ धाम निवासिनी गुरु माता राजरानी का जन्मदिन योग साधन आश्रम होशियापुर के तत्वाधान में भक्तों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए आश्रम के संचालक योगाचार्य चंद्र मोहन जी ने कहा कि योग के प्रसार में गुरु माताजी ने अहम योगदान डाला।

Advertisements

योगाचार्य सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज जब आश्रम में लोगों को योग का ज्ञान देते थे तथा भक्ति रस के साथ जोड़ते थे तो गुरु माता जी भक्तों के रहने तथा उनके लंगर आदि की सेवा करते थे। उन्होंने कहा कि वह सब भक्तों से बच्चों की तरह प्रेम करते थे तथा उनकी जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाते थे। वह समय की पूरी मर्यादा रखते थे। उन्होंने अपने पति योगाचार्य चमन लाल जी के साथ ही स्वामी मुलख राज जी से दीक्षा ग्रहण करने के बाद अपना सारा जीवन योग के प्रसार में लगा दिया। सुबह जल्दी उठकर भक्तों के लिए जल नेती वगैरह की व्यवस्था करती थी ताकि आश्रम में आने वाले किसी भी भक्तों को कोई परेशानी ना हो।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते इस बार बड़े स्तर पर जन्मदिन के अवसर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया लेकिन फिर भी भक्तों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आश्रम के साथ जुडक़र जनमदिन को मनाया तथा उनकी उपस्थिति का अनुभव करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। योग साधन आश्रम हमीरपुर में भी पिछले 25 सालों की तरह जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित करके गुरु माता जी को नमन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here