काम से घर लौट रहे करन पर टांडा बाईपास के समीप अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, जांच शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देर रात्रि होशियारपुर में काम से वापिस घर जा रहे एक युवक पर गोलियां चलने का समाचार प्राप्त हुआ है जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। घायल युवक की पहचान करण कुमार पुत्र अश्विनि कुमार निवासी गांव असलपुर के रूप में हुई है जोकि जेसीटी में ड्राइवर का काम करता है।

Advertisements

करन ने बताया कि जब देर रात वह काम से अपने घर जा रहा था तो रास्ते में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उस पर गोलियां चला कर घायल कर दिया गया। जिसे सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया। जिसकी हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। खबर लिखे जाने तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने इस घटना संबंधी सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here