शिल्पा जैन ने गऊशाला में गऊ माता की सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रसिद्ध समाज सेवक अनमोल जैन की धर्मपत्नी शिल्पा जैन ने अपना जन्मदिन गऊशाला में गऊ माता की सेवा करके मनाया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा वाहिनी की तरफ से जिलाध्यक्ष अश्विनी छोटा ने उनको प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिल्पा जैन व अनमोल जैन ने कहा कि सभी को अपना जन्मदिन जरूरतमंदों की मदद करके, गऊ माता की सेवा करके व अन्य समाज सेवी कार्यो में योगदान देकर मनाना चाहिए।

Advertisements

इससे जहां प्रभु का आर्शीवाद प्राप्त होता है वहीं मन को शांति भी प्राप्त होती है। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अश्विनी छोटा ने कहा कि धीरे-धीरे समाज में लोगों की सोच बदल रही है और लोग अपने जन्मदिन को अलग तरीके से मनाने लग पड़े है, जो कि समाज में सुधार व विकासशील सोच में प्रगतशील होने का संकेत है। इस मौके पर सुखबीर सिंह, सोनू जैन, प्राची जैन, गुलशन नंदा शर्मा, आर्यन जैन व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here