समाजिक संघर्ष पार्टी 5 नवम्बर को भारत बन्द का देगी भरपूर समर्थन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के अध्यक्ष महिन्द्र सिंह हीर, इंजीनियार किशोर गुरू (मैंबर राष्ट्रीय कार्यकारिणी), तीर्थ राम तोगडिय़ा (जनरल सचिव), कुलवन्त सिंह चौहान, हरचरन सिंह जखवाली तथा प्रगट सिंह राजेयाण (सभी मीत प्रधान पंजाब), हरविन्द्र सिंह प्रिंस (अध्यक्ष यूथ विंग पंजाब), अमर सिंह बरनाला तथा मास्टर सुच्चा राम, नम्बरदार सुखविन्द्र लाल ने एक सांझे ब्यान में कहा है कि राष्ट्रीय प्रधान हरविन्द्र कौर के दिशा निर्देशों के अनुसार पार्टी केन्द्र की भाजपा सरकार की ओर से कृषि सम्बन्धी किसान विरोधी पास किये गये बिलों का सख्त विरोध करती है तथा इनको रद्द करवाने के लिए देश भर में किसान सभाओं की ओर से किये जा रहे संघर्ष सम्बन्धी 5 नवम्बर को भारत बन्द का भरपूर समर्थन करती है।

Advertisements

पंजाब प्रदेश अध्यक्ष महिन्द्र सिंह हीर ने यह भी बताया कि पंजाब भर के दलित, पिछड़ी श्रेणियों तथा धार्मिक कम गिनती वर्ग, मज़दूर और किसान वर्ग जिन पर लम्बे समय से अत्याचार हो रहे हैं तथा संविधान में उनको मिले अधिकारों को समाप्त करने के विरूद्व 5 नवम्बर को भारत बन्द के संघर्ष को कामयाब करने के लिए पंजाब के जि़ला युनिटों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं जिस सम्बन्धी महिन्द्र सिंह हीर तथा इंजीनियर किशोर गुरू ने अमृतसर, मानसा, जालन्धर, नवांशहर, लुधियाना तथा होशियारपुर का दौरा कर चुके हैं।

पार्टी ने अनुसूचित जाती के विद्यार्थियों के लिए दिए जा रहे पोस्ट मैट्रिक वज़ीफे के 64 करोड़ी घपलेबाज़ पंजाब के मन्त्री साधु सिंह धर्मसोत को तुरन्त बर्खास्त करके उन पर केस दर्ज करने की तथा पंजाब में जाति व धर्म के आधार पर टांडा, बरनाला, अमृतसर, तरनतारन, तथा कई अन्य स्थानों पर औरतों/बालिकाओं से हो रहे बलात्कार तथा दर्दनाक हत्याओं तथा अन्य हो रहे झगड़ों को रोकने के लिए सरकार को सिवल/पुलिस प्रशासन को तुरन्त समय पर शीघ्र कारवाई करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here