Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार किसानों के भले के लिए डट कर खड़ी है: चेयरमैन...

पंजाब सरकार किसानों के भले के लिए डट कर खड़ी है: चेयरमैन सुखविन्दर सिंह

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय कानूनों के खि़लाफ़ संघर्ष कर रहे किसानों के साथ एकजुटता जताते हुये पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने कहा कि कृषि बिलों के विरुद्ध किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। राज्य सरकार किसानों के साथ डट कर खड़ी है और किसानों की माँगें माने जाने तक किसानों के कंधे के साथ कंधे लगा कर डटी रहेगी। श्री बिंद्रा ने कहा कि हमारी लड़ाई पंजाबियों के हकों के लिए है और हम इस लड़ाई को तब तक जारी रखेंगे, जब तक हमें अपना बनता हक नहीं मिल जाता। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और उनके परिवार को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से भेजे नोटिसों संबंधी बात करते हुये उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही ने केंद्र सरकार की संकुचित सोच को नंगा किया है।

Advertisements

पंजाब के लोग केंद्र सरकार की इन भद्दी चालों को बर्दास्त नहीं करेंगे और इसका उपयुक्त जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ऐसी अनैतिक हरकतों से नहीं डरेंगे। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार ने किसान विरोधी कानून पास करके पंजाब के किसानों के साथ धक्का किया था और अब जब कैप्टन अमरिन्दर सिंह इन कानूनों का सख़्त जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं तो केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से ऐसी कार्यवाहियां की जा रही हैं। पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि सभी पंजाबियों को इस भयानक और संकटकालीन दौर में पंजाब सरकार के साथ खड़े होना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाबियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने पर तुली है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ खड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here