होशियारपुर पुलिस ने मोगा के गुरबख्श व गुरमेल को 20 ग्राम हैरोइन सहित किया गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना दसूहा पुलिस ने दो युवकों को 20 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई लखवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव गभोवाल में नाकाबंदी पर मौजूद थे तो एक कार नं पी.बी 29 डब्लयू 1702 आती दिखाई दी। जिसको शक के आधार पर रोका गया। जिसके चालक ने अपना नाम गुरबख्श सिंह पुत्र गुरमेल सिंह और साथी ने हरबंस सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी निहाल सिंह वाला जिला मोगा बताया।

Advertisements

जिनकी तलाशी करने पर उनसे 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिस पर थाना दसूहा पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here