कांग्रेस ने सदैव युवाओं की बेहतरी के लिए काम किया और करती रहेगी: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस सदैव ही युवाओं को आगे बढऩे के बेहतर मौके प्रदान करती रही है और आगे भी करती रहेगी। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी की युवा वर्ग के उत्थान की नीतियों का खासा प्रभाव है और युवा वर्ग कांग्रेस के साथ जुडऩा चाहते हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 5 में पड़ते रमेश नगर मोहल्ला निवासी रजत ठाकुर का कांग्रेस में स्वागत व उसे सम्मानित करते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे और मेहनती युवाओं का कांग्रेस सदैव मान करती आई है और आगे भी इसी प्रकार युवाओं की बेहतरी के लिए और भी बेहतर नीतियां बनाई जाएंगी। उन्होंने रजत ठाकुर का पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी के विस्तार एवं मजबूती में अपना अहम योगदान डालने का आह्वान किया। इस दौरान रजत ने श्री अरोड़ा व अन्य गणमान्यों से आशीर्वाद लेते हुए कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक अद?्7 मुकेश डावर मिंटू, मीना कुमारी, वरुण शर्मा आशू, रामपाल शर्मा, सौरव, अमित सोनी, हर्ष, दीपक ठाकुर, करण सोनी, स्वराज सैनी, साहिल पब्बी इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here