Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh चिकित्सा शिक्षा मंत्री सोनी ने डॉ. अंकित की मौत पर किया दुख...

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सोनी ने डॉ. अंकित की मौत पर किया दुख प्रकट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा बाबा फऱीद मैडीकल के विद्यार्थी डॉ. अंकित की मौत पर दुख प्रकट किया है। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ गहरी हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए श्री सोनी ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की। डॉ. अंकित की बीते दिनों कोविड मरीजों की देखभाल के दौरान कोरोना संक्रमित होने के कारण मौत हो गई थी।

Advertisements

डॉक्टर अंकित ने एम.बी.बी.एस, पटियाला मैडीकल कॉलेज से थी और मौजूदा समय में वह बाबा फऱीद मैडीकल कॉलेज, फरीदकोट से सजऱ्री में एम.डी. कर रहे थे। पंजाब सरकार द्वारा उनके अंतिम संस्कार के मौके पर डॉ. अवनीश कुमार, डायरैक्टर, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, पंजाब, डॉ. अकाशदीप अग्रवाल और सिविल सर्जन पटियाला द्वारा शिरकत की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here