अंडर 16 किलोग्राम में हरियाना की अनमोल और 20-22 किलोग्राम में पी.डी. आर्य स्कूल का रहा दबदबा

-दो दिवसीय स्वतंत्रता सेनानी चौधरी भोलाराम गांधी जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू – एसएसपी भुल्लर ने किया शुभारंभ-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन होशियारपुर की ओर से जिला स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी चौधरी भोलाराम स्मारक जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पी.डी.आर्प स्कूल परिसर में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एस.एस.पी. हरचरन सिंह भुल्लर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिले भर से 250 से अधिक खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। समारोह स्थल पर पहुंचने पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट राजेश ओहरी, सचिव प्रिंसिपल टिमाटनी आहलूवालिया, पूर्व खेल उपनिदेशक एच.एस. कंवर, कोच सुभाष चंद्र शर्मा, वरिष्ठ मुक्केबाजी कोच अनिल शर्मा और स्वतंत्रता सेनानी भोलाराम गांधी के पुत्र पूर्व पार्षद मदनलाल गांधी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्यातिथि श्री भुल्लर ने कहा कि जहां खेल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए अत्यावश्यक है वहीं उनके मानिसक विकास और उनमें आत्मानुशासन की भावना पैदा करने में भी खेलों का अहम योगदान है। उन्होंने नौजवानों को खेलों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ताइक्वांडो कोच नरेश कुमार, अजय कुमार, सूरज कुमार, शीना बेदी, सलीम, तजिंदर और आकाश शामिल थे

अंडर 16 किलोग्राम लड़कियों में हरियाना की अनमोल ने पहला, कशिश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 20 से 22 किलोग्राम वर्ग में पीडी आर्य स्कूल की लड़कियों का दबदबा रहा, दुर्गी ने पहला, वैशाली ने दूसरा, खुशी ने तीसरा और रिधिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में चेतना ने पहला, बीनू ने दूसरा, तानया गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 59 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में लवनीत ने पहला, मनीक्षा ने दूसरा, गितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 से 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में श्रुति ने पहला, जिया सलूजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सूपर जूनियर में पलवी ने पहला, चांदनी ने दूसरा, परमजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रो. सूरज कुमार, पुनियातमदेव कोहली, शिव कुमार, मुकेश सूरी, सुरिंदर, राजिंदर शर्मा, प्रिं. राजिंदर सिंह, नरिंदर शर्मा, अशोक बग्गा, अजय कुमार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here