

-कहा, एकजुटता के साथ की जा सकती है तंदरुस्त समाज की संरचना-राजपूत सभा ने श्रद्धापूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाई महाराणा प्रताप जयंति-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजपूत सभा होशियारपुर की तरफ से महाराणा प्रताप जी की 477वीं जयंति के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह से पहले महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) से महाराणा प्रताप भवन सूरज नगर तक राजपूत सभा के युवाओं तरफ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में राजपूत बिरादरी के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
महाराणा प्रताप भवन पहुंच कर शोभायात्रा विश्रामित हुई और सभी ने समारोह में भाग लिया। इस मौके पर विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने विशेष तौर से पहुंचकर महाराणा प्रताप जयंति की सभी को बधाई दी और महाराणा को श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद थे और उन्होंने भी महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर राणा के.पी. सिंह ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में महाराणा प्रताप की चेयर स्थापित


की जाएगी तथा खोज करके महाराणा जी का सही इतिहास सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रतार को इतिहास में जो पदवी मिलनी चाहिए थी, वह उच्च पदवी को हासिल करने के प्रयास किए जाएंगे। राणा के.पी. ने कहा कि इन प्रयासों के तहत ही महाराणा जी की चेयर स्थापित की जा रही है, ताकि खोज करके इतिहास के सही तथ्यों को सामने लाया जा सके और समाज उनके द्वारा जुल्म तथा देश के लिए दी गई कुर्बानी से अवगत हो सके।
राणा के.पी. सिंह ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक तंदरुस्त समाज की अच्छी शिक्षा से ही कल्पना की जा सकती है, इसलिए अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा प्रदान करवाई जाए। उन्होंने कहा कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं, इसलिए लड़कियों को भी लडक़ं की भांती बराबर मौके प्रदान किए जाने चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जी को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हर इंसान जाति व धर्म से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ देश व समाज के लिए अपना योगदान डाले। उन्होंने राजपूत सभा को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की और भवन में स्कूल बनाने संबंधी भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। राणा के.पी. सिंह ने कहा कि राजपूत सभा इस महान दिन पर प्रण करके कि वह जाति, धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एकजुट होगी ताकि एक

सुन्दर समाज की संरचना हो सके। उन्होंने नौजवानों को नशों जैसी बुराई से दूर रहने की अपील की तथा कहा कि नौजवान देश का भविष्य हैं। इसलिए युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करके देश व समाज को आगे ले जाना चाहिए। उन्होंने अबिभावकों से अपील की कि आज का जमाना तलवार का नहीं बल्कि कलम का है, इसलिए अपने बच्चों के हाथों में कलम पकड़ा कर उन्हें समय के साथ चलने वाला बनाए। इस दौरान उन्होंने राजपूत सभा की तरफ से अपनाए गए बच्चे (दोनों हाथों से अक्षम) विक्रम को सम्मानित भी किया, जो अपने हाथ न होने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
इस मौके पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजपूत सभा हर क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान डाल रही है। उन्होंने युवाओं को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व देश की सेवा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज व देश को आगे ले जाने में पूरी तरह से सक्षम हो पाएगा। उन्होंने महाराणा प्रतार जयंति पर सफलतापूर्वक भव्य समारोह आयोजित किए जाने की राजपूत सभा को बधाई दी। इस मौके पर सैक्रेट टच स्कूल विजय नगर के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। जिसे सभी ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के माध्यम से महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं को पेश किया।
इस अवसर पर राजपूत सभा की तरफ से अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर राजपूत सभा के प्रधान ठाकुर सरजीवन सिंह, ठाकुर कशमीर सिंह डडवाल, राज सिंह, अनिल, दर्शन सिंह, भाव सिंह, सुभाष मिन्हास, प्रभ सिंह, रणजीत सिंह राणा, मोंटी ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, लक्की ठाकुर, परमवीर सिंह पम्मा, मौंटी डडवाल, विनय ठाकुर, स्वर्णजीत गुग्गु, कुलविंदर बब्बू, हरमन परमार, विजय मोहन, अश्विनी ठाकुर, गौलू ठाकुर, सन्नी ठाकुर, राजेश पठानिया, अजमेर पठानिया, माइकल डडवाल, गौरव ठाकुर, राजीव ठाकुर, दिलबाग सिंह बागी, यशपाल सिंह, सुखजीत सिंह परमार सुक्खा, बैनी ठाकुर, रिक्की पठानिया, पृथ्वी ठाकुर, रजत ठाकुर, कुमारी इन्दु चंदेल प्रधान स्त्री विंग के अलावा ए.डी.सी. (ज) इकबाल सिंह संधू , ठाकुर सुलक्खन सिंह जग्गी, पूर्व मेजर जनरल ओ.पी. परमार, रघुनाथ राणा, कमल चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मशंकर जिम्पा, पूर्व सरपंच ठाकुर नरवीर सिंह नंदी, ठाकुर नरेश, अजमेर सिंह, राज सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।













