Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal 27 नवंबर तक बिल जमा करवाएं हमीरपुर के उपभोक्ता

27 नवंबर तक बिल जमा करवाएं हमीरपुर के उपभोक्ता

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इस माह के आखिरी दिनों में छुट्टियों के कारण विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के उपभोक्ताओं से बिजली बिल 27 नवंबर तक जमा करने की अपील की गई है।

Advertisements

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता अश्वनी पुरी ने बताया कि शनिवार 28 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 29 को रविवार और 30 नवंबर को गुरु नानक जयंती के सार्वजनिक अवकाश के कारण कैश काउंटर बंद रहेगा।

इसलिए उपमंडल के उपभोक्ता बिजली के बिल 27 नवंबर तक जमा करवा दें। ऑनलाइन या लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से 30 नवंबर तक बिल जमा किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here