Thursday, October 22, 2026
Home Himachal भारी बारिश के चलते सड़क में जलभराव, मलबे में फंसी बस

भारी बारिश के चलते सड़क में जलभराव, मलबे में फंसी बस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिले में देर रात भारी बारिश के चलते यहां पर सड़क में जलभराव हो गया है। जिसके चलते एनएच-3 पर निर्माण कार्य के चलते अवाहदेवी- दिल्ली एचआरटीसी बस बांरी पंचायत के चाहड़ मोड़ के पास मलबे में फंस गई। वहीं, धर्मपुर जम्मू बस भी दल दल में फसी थी, लेकिन उसे निकाल लिया गया है। वही बारीं मंदिर की चढ़ाई पर भी रात भर से हो रही भारी बारिश के कारण सड़क में दरार आ गई है।

Advertisements

उधर कोल्हू सिद्ध में पहाड़ी से आ रही कीचड़ और पत्थर की भरमार लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक बांरी पंचायत के चाहड़ मोड़ के पास सामने से तेज रफ़्तार में गाड़ी आ रही थी, जिसे पास देते समय अवाहदेवी- दिल्ली एचआरटीसी बस मलबे में धंस गयी। हलाकि अब बस को निकाल लिया गया। वहीं एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक का कहना है कि बस को निकाल लिया गया है। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here