सुरजीत हॉकी कोचिंग कैंप में होशियारपुर का हॉकी खिलाड़ी सुखचैन बैस्ट खिलाड़ी घोषित, अल्फा ब्रांड ने हॉकी देकर किया सम्मानित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सुरजीत हॉकी स्टेडियम जालंधर में चल रहे सुरजीत हॉकी कोचिंग कैंप के 65वें दिन होशियारपुर में हॉकी खिलाड़ी सुखचैन सिंह को अब तक के प्रदर्शन के आधार पर सुरजीत हॉकी कोचिंग कैंप खिलाड़ी ऐलान किया गया है। सुरजीत हॉकी सोसायटी के प्रधान इकबाल सिंह संधू के अनुसार सोसायटी की तरफ से चलाए जा रहे हॉकी कोचिंग कैंप के आज 65वें दिन कैंप के मुख्य कोच आलंपियन राजिंदर सिंह, कोच दविंदर सिंह, कोच यादविंदर सिंह जौनी और हॉकी कोचिंग कैंप के डायरैक्टर सुरिंदर सिंह की तरफ से भाग लेने वाले बाकी खिलाडिय़ों को कैंप के दौरान आवरआल प्रफारमैंस देखते हुए सुखचैन सिंह होशियारपुर को चल रहे सुरजीत हाकी कोचिंग कैंप का अब तक का बैस्ट खिलाड़ी ऐलान किया गया है।

Advertisements

गौरतलब है कि सुखचेन सिंह हर रोज़ अपने 4 और खिलाडिय़ों के साथ होशियारपुर से इस कैंप में भाग ले रहा हैं। सुखचैन एक ऐसा खिलाड़ी है जिसमें चैंपियन मानसिकता है जो कि एक महान खिलाड़ी बनने के लिए बहुत ज़रूरी है। 10 सालों से सुखचैन सिंह मौजूदा समय में माऊंट कार्मल स्कूल होशियारपुर का चौथी कक्षा का विद्यार्थी है। इस मौके पर नामी अल्फा हॉकी के निर्माता जतिन महाजन ने सुखचैन सिंह को बैस्ट खिलाड़ी के सर्टिफिकेट ते साथ हॉकी देकर सम्मानित किया है। उन्होंने 65 दिनों से लगातार खेल रहे इस हॉकी कैंप में 14 साल से कम उम्र के 100 से ज्यादा खिलाडिय़ों को देखते हुए सुरजीत हॉकी कैंप में भाग लेने वाले हर एक खिलाड़ी को अल्फा ब्रांड के कोई भी हॉकी प्राडक्ट को खरीदने के ऊपर 50 प्रतिशत तक की छूट देने का भी ऐलान किया है।

सुरजीत हॉकी सोसायटी के इस हाकी कोचिंग कैंप के डायरैक्टर सुरिंदर सिंह के अनुसार सुरजीत हॉकी सोसायटी का प्रधान डिप्टी कमिश्रर जालंधर घनश्याम थोरी की अगुवाई में जारी इस हॉकी कोचिंग कैंप के 65 दिन पूरे होने के उपरांत इस कैंप में 14 और 19 की उम्र के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिन्होंने आलंपियन राजिंदर सिंह, दविंदर सिंह और यादविंदर सिंह जौनी जैसे अच्छे कोचों द्वारा कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कैंप में शामिल होने के लिए कोई भी फीस नहीं ली जा रही है ओर इसकी ट्रेनिंग भी बिल्कुल मुफ्त है। भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को हॉकी, फल, भीगे हुए बादाम टुट्ट ब्रर्दज़ अमरीका की तरफ से दिए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here