सीमा सुरक्षा बल ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत-पाकिस्तान एवं भारत-बंगलादेश का सीमाओं का प्रहरी सीमा सुरक्षा बल ने 1 दिसम्बर 2020 को अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल, सीमा सुरक्षा बल राष्ट्र की सुरक्षा परिदृश्य में 1 दिसम्बर 1965 को अस्तित्व में आया। युद्ध एवं शांतिकाल के दौरान बेहतर तालमेल के साथ भारत की पूर्वी एवं पश्चिमी सीमा सुरक्षा के उद्देश्य से इस बल की स्थापना विभिन्न राज्यों के सशस्त्र बल की बटालियनों को मिलाकर की गई थी।

Advertisements

यह बल अपने ध्येय जीवन पर्यन्त कत्र्तव्य का अक्षरश: पालन करता हुआ रात और दिन लगातार फील्ड ड्यूटी में तैनात है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बंगलादेश अन्र्तराष्ट्रीय सीमा भारत पाकिस्तान अन्र्तराष्ट्रीय एवं लाइन आफ कन्ट्रोल पर भारतीय सेना ते साथ तैनात है। उन्होंने कहा कि इस बल के प्रतिविद्रोहता, आतंकवाद विरोधी- संक्रियता, आन्तरिक सुरक्षा ड्यूटी, प्राकृतिक आपदा, खेल गतिविधियों मानव संबंध एवं राष्ट्रीय महत्तव के कई मुद्दों पर अपनी क्षमताओं का बाखूबी प्रदर्शन किया है।

पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी कठिन एवं चुनौतीपूर्ण भारत-पाक अन्तरा्रष्ट्रीय सीमा की सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने अपने मानवधिकार, चरित्र तथा सद्भावना स्वरूप पंजाब फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल ने वर्ष 2020 में 6 पाकिस्तानी नागरिकों को, जिन्होंने अज्ञानतावश अतंरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था, पाकिस्तानी रेंजर्स को वापस लौटाकर विश्व बंधुत्व की भावना का संदेश दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here