Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh वैश्विक स्तर पर अग्रणी आई.टी हब के तौर पर उभर रहा है...

वैश्विक स्तर पर अग्रणी आई.टी हब के तौर पर उभर रहा है मोहाली: अलोक शेखर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मोहाली जो कि राज्य के अगले बड़े आई.टी. हब के तौर पर तेज़ी से विकासित हो रहा है और इंफोसिस, सॉफ्टवेयर टैक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एस.टी.पी.आई), कुआर्क सिटी, बैस्टैक टावर्ज़ जैसी बड़ी आई.टी. कंपनी की मौजूदगी, आई.टी. क्षेत्र में विश्व स्तर पर शहर के बढ़ रहे कद की गवाही देता है। यह खुलासा आज यहाँ इन्वेस्टमैंट प्रोमोशन, उद्योग एवं वाणिज्य और आई.टी. के प्रमुख सचिव अलोक शेखर ने इन्फोसिस कैंपस में अपने दौरे के दौरान किया और आई.टी सिटी मोहाली में इंफोसिस के विस्तार सम्बन्धी योजनाओं से अवगत करवाया। आई.टी. क्षेत्र को और प्रफुल्लित करने सम्बन्धी पहलकदमियों बारे जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि पंजाब सरकार गमाडा के द्वारा आई.टी. सिटी मोहाली में आई.टी/आईटीईएस क्षेत्र की संभावित कंपनी को प्लॉट की पेशकश कर रही है जिसमें विश्व स्तर की अत्याधुनिक सुविधा और विश्व स्तर का बुनियादी ढांचा मौजूद है। इसके अलावा रणनीतिक तौर पर आई.टी. सिटी मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नज़दीक स्थित है और चारों तरफ से एरोसिटी, विश्व व्यापार केंद्र, प्रमुख अनुसंधान और अकादमिक संस्थाओं से घिरा हुआ है। प्रमुख सचिव ने आगे कहा कि इस क्षेत्र में भारत की प्रमुख संस्थाओं जैसे कि आई.आई.टी. रोपड़, इंडियन स्कूल ऑफ बिजऩेस, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटीकल एजुकेशन एंड रिर्सच (एन.आई.पी.ई.आर.), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साईंस एजुकेशन एंड रिर्सच (आई.आई.एस.ई.आर.), नेशनल एग्री फूड बायोटैक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (नैबी) से घिरा हुआ है जो कि मोहाली को पंजाब के एक आधुनिक इनोवेशन / टैकनिकल हब के तौर पर विकसित करने में सहायता कर रहा है।

Advertisements

आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान आई टी/आई.टी.एस क्षेत्र में काफ़ी विस्तार हुआ है और लगभग 600 करोड़ रुपए तक जा पहुँचा है जो कि वित्त वर्ष 2018-19 में 345 करोड़ रुपए और 2017-18 में 120 करोड़ रुपए था जिसके साथ वित्त वर्ष 19-20 में वित्त वर्ष 17-18 के मुकाबले आईटी/ईएसडीएम क्षेत्र के निवेश में 500 प्रतिशत विस्तार हुआ है। पंजाब में नयी प्रौद्योगिकियों जैसे कि बिग डेटा, एआई, मशीन लर्निंग, एक्सोस्केलेटन, डेवओप्स कंसल्टिंग, डेटा वेयरहाऊसिंग, एक्सडी डिज़ाइन स्टूडियो, हैल्थकेयर के लिए प्रीवैंटिव एंड असिस्टेटिव टैक्नॉलॉजी, फैब मैनुफ़ेक्चरिंग, टेलीकॉम उपकरण, इलेक्ट्रानिक टेस्टिंग लैब्ज़, अत्याधुनिक एस.एम.टी. विनिर्माण इकाईयों में काम करने वाली 250 आई टी/आई टी आई कंपनीयों की मौजूदगी से आईटी क्षेत्र में एक मज़बूत और अनुकूल वातावरण का निर्माण किया है।
इंफोसिस को 50 एकड़ प्लॉट अलॉट करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कंपनी के विकास केंद्र के प्रमुख समीर गोयल ने कहा कि इंफोसिस ने साल 2017 में मोहाली में अपना कामकाज शुरू किया था और यह क्षेत्र में अपनी जड़़ें और मज़बूत करने के लिए विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने मोहाली के आईटी सिटी कैंपस में अपनी कंपनी के विस्तार करने की योजना भी साझा की और विभिन्न विदेशी ग्राहकों को सॉफ्टवेयर सेवाएं देने वाले 25 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 200 कर्मचारियों की बैठने की क्षमता वाले एसईज़ैड सिंगल यूनिट की स्थापना संबंधी भी जानकारी दी। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए समीर गोयल ने कहा कि संकटकालीन स्थिति के बावजूद इंफोसिस ने मोहाली में 110 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 1500 सॉफ्टवेयर पेशेवरों, अन्य सहायता सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के लिए एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा है। इस मौके पर प्रमुख सचिव ने इंफोसिस कैंपस में पौधे भी लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here