कृषि बिल संघर्ष के दौरान मारे गए दो किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए सहायता देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

चंडीगढ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने काले खेती कानूनों के विरुद्ध चल रहे संघर्ष में शिरकत करते समय दो किसानों गुरजंट सिंह और गुरबचन सिंह के देहांत पर दुुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मानसा और मोगा जिलों के निवासी दोनों किसानों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है।

Advertisements

मृतक किसानों के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा करते मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और पीछे परिवारों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की। जि़क्रयोग्य है कि मानसा जिले के गाँव बच्छोआना के किसान गुरजंट सिंह की खेती कानूनों के विरुद्ध संघर्ष के दौरान दिल्ली में मौत हो गई जबकि मोगा जिले के गाँव भिंडर कलां के किसान गुरबचन सिंह (85) बुधवार की मोगा में रोष प्रदर्शन के दौरान दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here