संघर्ष कमेटी की तरफ जालंधर रोड बनाए जाने की मांग को लेकर शुरू की गई भूख हड़ताल को भाजपा का मिला समर्थन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी के आंदोलन को उस समय बल मिला जब पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ने भाजपा की तरफ से समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जो वायदे जनता से किए थे वो पूरे नहीं कर सकी। विकास के नाम पर शहर में विनाश हो रहा है। सिर्फ नगर निगम चुनाव को देखते हुए उद्घाटन पे उदघाटन हो रहे है। सिर्फ जनता से वोटे वटोरने का नाटक हो रहा है। जिसे जनता को समझने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास खजाना खाली है और कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा उद्घाटन पे उद्घाटन कर रहे हैं। इस अवसर पर कर्मबीर बाली ने कहा कि जनता सरकार से अपना हक मांग रही है सरकार को दिए टैक्स से विकास कार्य की मांग कर रही है। अफसोस की बात है कि चौथे दिन की भूख हड़ताल होने के बावजूद भी नगर-निगम कुंभकर्णी नींद से जाग नहीं रहा।

Advertisements

आज की भूख हड़ताल में पश्चिम मंडल, संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष नीरज शर्मा अपने साथियों सहित भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मबीर बाली ने कहा कि जनता को अपनी भूल का अहसास हो गया है। जनता परिवर्तन चाहती है जिस जनता ने फर्श से अर्श तक पहंचाया है वहीं जनता अर्श से फर्श पर बैठाना जानती है। आने वाले नगर निगम चुनाव में जनता अपना 2022 को फैसला सुनाने वाली है। जिसमें मेयर भाजपा का बनाने वाली है और पंजाब में सरकार भी बहुमत से भाजपा की बनाने वाली है।

कर्मबीर बाली ने कहा कि अगर जालंधर रोड जल्द न बना तो संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर नवल किशोर कालिया, कृपाल सिंह, सुरजीत सैनी, नीरज शर्मा, भजन सिंह, देव सिंह, राजू सिंह, मीना बाली, प्रवीण बाली, कैलाश कौर, ममता रानी, विद्या देवी, प्रवीण कुमारी, ठाकुर लक्की सिंह, मुकेश सूरी, कृष्ण अरोड़ा, रिशी कुमार आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here