शामचौरासी से राजनीति के बाबा बोहड़ दलित नेता भगत राम कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर भगत राम के परिवार ने समाज सेवा के जरिए राजनीति में जोरदार धाक बनाई हुई थी तथा पूर्व भाजपा से टिकट उनकी पत्नी कौंसलर बनी, उसके बाद उसकी बहू भी कौंसलर बनी तथा स्वयं भी विपरीत परिस्थितियों से कौंसलर का चुनाव जीता तथा नगर परिषद शामचौरासी के प्रधान बने। भाजपा रहे हुए अकाली नेताओं की जातियों से तंग आकर कांग्रेस में जाने के बाद अब कांग्रेस उनके प्रधानगी कार्यकाल में नगर निगम के कामों में अड़चन डलवाने से दुखी होकर तथा अकाली दल द्वारा भाजपा से अलग होने पर भगत राम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दोबारा भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही गरीबों तथा पिछड़े वर्गों के लिए के कल्याण के लिए काम करती है तथा सत्ता में आने पर लोगों की सहूलियत के लिए विकास कार्य करती है। जबकि कांग्रेस तथा अन्य पार्टियां राजनीति करती हैं तथा लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करते हैं। इस मौके पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री सुभाष शर्मा, प्रभारी विनोद शर्मा, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने भगत राम का पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि भगत राम ने लोगों की निष्काम भाव से सेवा करके नाम कमाया है तथा उनके भाजपा में आने से शामचौरासी के सभी राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगी।

इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, डॉ. दिलबाग राय, अविनाश शर्मा,विजय पठानिया,डॉ. रमन घई, सतीश बावा, कृष्ण अरोड़ा , सुरेश भाटिया, कुलवंत कौर, भारत भूषण वर्मा, निपुण शास्त्री,अशोक कुमार, संजू अरोड़ा, अमरजीत लाडी, राजा सैनी, जिंदु सैनी, बलवीर बिरदी, राज कुमार, विनय कुमार, अश्वनी विग, अश्वनी गैंद, मनजिंदर सियान, शिव कुमार काकू, जगमोहन नरूला, सुनील पराशर, अजय शर्मा, राकेश सूद, कविता परमार, सविता सूद, नरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, सुनीता दुआ, सुरेख बरजता, रीना, पारस, निति तलवार, सरबजीत कौर, सुषमा सेतिया, रजनी, मुहम्मद कुर्बान, तीर्थ राम, दीक्षांत ठाकुर, विपुल वालिया, जिवेद सूद, मोहित कैंथ, बब्बू संधू, पल्ल्वी शर्मा, पूजा नरूला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here