दोआबा किसान कमेटी सहित हजारों किसानों ने टांडा हाईवे पर धरना लगाकर शहर को रखा बंद

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। खेती कानूनों के विरोध में भारत बंद दौरान दोआबा किसान कमेटी की ओर से लोक इन्कलाब मंच तथा अन्य जत्थेबंदियों के सहयोग से दिल्ली में संघर्ष कर रहे जत्थेबंदी के प्रधान जंगवीर सिंह के दिशा निर्देशों अधीन बिजली घर चौंक नज़दीक हाईवे जाम करके शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। सतपाल सिंह मिर्जापुर, बलबीर सिंह सोहियाँ, पृथपाल सिंह हुसैनपुर, अमरजीत सिंह क़ुराला, हरदीप सिंह खुड्डा के नेतृत्व में हज़ारों किसानो के इस धरने दौरान अलग-अलग वक्ताओं ने इन किसान मारू खेती कानूनों तथा इन्हें लाने वाली मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने मोदी सरकार के इन किसान विरोधी फैसलों का ज़ोरदार विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्र स्तरीय इस किसान आंदोलन के आगे मोदी को अवश्य झुकना पड़ेगा।

Advertisements

इस मौके पर जरनैल सिंह क़ुराला, हरदीप सिंह मोहकमगढ़, निर्मल सिंह लक्की, मंजीत सिंह खालसा, प्रदीप सिंह मूनक, प्रीत सराईं, मलकीत सिंह ढट्ट, अमरजीत सिंह मूनक, दिलबर सिंह, सतनाम सिंह खुड्डा, सुरिंदरपाल सिंह, अजीत सिंह, तजिंदर सिंह ढिल्लों, सतनाम सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह खुड्डा, बलबीर सिंह ढट्ट, नवदीप सिंह, चरणजीत कौर, मलकीत सिंह मोदी क़ुराला, गुरमिंदर सिंह, मीता झज्जीपिंड, काला झज्झीपिंड, सुखविन्दरजीत सिंह बीरा, राजिंदर सिंह वड़ैच, बलविंदर सिंह कोटली, सुखविंदर अरोड़ा,निरंकार सिंह, करमजीत सिंह जाजा, मंत्री जाजा, कमलजीत सिंह बुढीपिन्ड, संगत सिंह गिलजियां, लखविंदर सिंह लक्खी, अरविंदर सिंह रसूलपुर, मंजीत सिंह दसूहा, रविंदरपाल सिंह गोरा, सतिंदर सिंह संधू, सुखनिंदर सिंह क्लोटी, गुरप्रीत सिंह कलियाणपुर, आढ़ती राकेश वोहरा इत्यादि मौजूद थे। इसी तरह अड्डा सरां में भी दुकानदारों तथा किसानों ने टांडा होशियारपुर मार्ग पर जाम लगा कर खेती कानूनों का विरोध किया। टांडा में व्यापार मंडल, करियाना यूनियन, स्वर्णकार संघ ने बंद का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here