बंद के दौरान एस.एस.पी. माहल ने धरने वाले स्थानों पर जाकर लिया स्थिति का लिया जायज़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने आज शहर अंदर और नज़दीकी क्षेत्रों में धरने वाले स्थानों पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया और सभी को अमन-कानून बरकरार रखने की अपील की। आज प्रात:काल जि़ला प्रशासकीय कांपलैक्स के बाहर पुलिस आधिकारियों और कर्मचारियों को ‘भारत बंद ’ के आह्वान के मद्देनजऱ ज़रुरी दिशा-निर्देश देने के उपरांत एस.एस.पी. ने स्थानीय चण्डीगढ़ बाइपास, टांडा बाइपास, फगवाड़ा बाइपास, प्रभात चौक, जालंधर बाइपास, दसूहा बाइपास आदि क्षेत्रों का निजी तौर पर दौरा करते अमन-कानून की स्थिति का जायज़ा लिया।

Advertisements

एस.पी. (डी) रविन्दरपाल सिंह संधू समेत अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने जहां किसानों को शांतमयी ढंग के साथ प्रदर्शन करन की अपील की, वहीं इस बात पर भी ज़ोर दिया कि अमन -कानून की स्थिति को बना कर रखा जाये। स्थानीय चण्डीगढ़ बाइपास पर किसान नेताओं ने एस.एस.पी. को बताया कि उनका प्रदर्शन पूर्ण शांतमयी चल रहा है और किसी भी किस्म की इमरजैंसी से सम्बन्धित यातायात को बिना किसी दिक्कत यकीनी बनाया जा रहा है।

अलग-अलग स्थानों का दौरा करने उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते नवजोत सिंह माहल ने बताया कि बंद मुकम्मल शांतमयी रहा है और जि़ला पुलिस की तरफ से 1100 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि एस.पीज़ और डी.एस.पीज़ समेत सभी एस.एच.ओज़ अमन -कानून की स्थिति बरकरार रखने के लिए फील्ड में ड्यूटी निभाय रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here