पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास मैमोरियल फाउंडेशन गठित, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा सहित सभी विधायक सदस्य और पंकज कृपाल ट्रस्टी नियुक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु रविदास मैमोरियल फाउंडेशन का गठन किया गया है। जिसके चेयरमैन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद होंगे तथा इसके उपचेयरमैन कैबिनेट मंत्री (पर्यटन) चरनजीत सिंह चन्नी को नियुक्त किया गया है।

Advertisements

फाउंडेशन में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी के अलावा पूर्व मंत्री महिंदर सिंह केपी, विधायक शाम चौरासी पवन कुमार आदिया, विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार, विधायक टांडा उड़मुड़ संगत सिंह गिलजियां, विधायक दसूहा अरुण डोगरा मिक्की, विधायक मुकेरियां इंदू बाला, विधायक करतारपुर चौधरी सुरिंदर सिंह व विधायक जालंधर वैस्ट सुशील कुमार रिंकू को फउंडेशन का सदस्य नियुक्त किया गया है।

सरकार द्वारा गठित फाउंडेशन में गढ़शंकर से एडवोकेट पंकज कृपाल के साथ सुच्चा सिंह एवं हरमिंदर सिंह को ट्रस्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here