सिकंदरा क्षेत्र में सडक़ किनारे पड़ा मिला 60 वर्षीय महिला का शव, पहचान के लिए अस्पताल में रखा

आगरा (द स्टैलर न्यूज़)। आगरा के थाना सिकंदरा के तहत पड़ते इलाके में एक 60 वर्षीय महिला का शव सडक़ के किनारे पड़ा हुआ मिला। महिला के सिर पर चोट के निशान थे तथा उसके शरीर पर भी कुछ गहरे घाव थे। इसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या करने वाले ने सिर पर काफी जोर से कुछ मारा है जिस कारण उसकी मौत हो गई।

Advertisements

इलाका निवासियों का कहना है कि यह इलाका काफी सुनसान है यहां बहुत कम लोग आते-जाते हैं। पहले भी ऐसा इस इलाके में कई बार हो चुका है। पुलिस ने आसपास के इलाकों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गांव बाबरपुर में सडक़ किनारे में यह शव उन्हें मिला। उन्होंने बताया कि महिला के सिर से खून बह रहा था तथा उसके सिर के पीछे भी काफी गहरा घाव था।

उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 60 वर्षीय है तथा महिला ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here