कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर असम पुलिस ने किया मामला दर्ज

असम (द स्टैलर न्यूज़), पलक। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम पुलिस ने गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया है। शहर में यात्रा को प्रवेश न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जबदस्त झड़प भी हुई। इस मामले में पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक राहुल गांधी के काफिले को गुवाहाटी में प्रवेश से रोका गया तो उन्होंने बल का प्रयोग किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड भी तोड़े। इस सबंधी मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इससे पहले ही कहा था कि सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि अवरोधकों को तोड़कर हमने जीत हासिल की है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here