Sunday, October 11, 2026
Home Crime अमेरिका ने ड्रग्स से लदी नाव पर दागी मिसाइल, 2 लोगों की...

अमेरिका ने ड्रग्स से लदी नाव पर दागी मिसाइल, 2 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिकी सेना ने हाल ही में एक बार फिर ईस्टर्न पैसिफिक सागर क्षेत्र में ड्रग्स से लदी नाव को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी। यह काम अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड के जनरल फ्रांसिस डोनोवन के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स साउथर्न स्पीयर यूनिट ने किया। जॉइंट टास्क फोर्स साउथर्न स्पीयर यूनिट ने ड्रग्स ले जा रही एक नाव पर मिसाइल दागते हुए इसके परखच्चे उड़ा दिए।

Advertisements

साउथर्न कमांड के सोशल मीडिया अकाउंट ने इसका वीडियो शेयर किया है। अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड की इस कार्रवाई में ड्रग्स से लदी नाव पर सवार 2 लोगों की भी मौत हो गई। साउथर्न कमांड ने इन दोनों को ‘नार्को आतंकी’ घोषित कर दिया। ड्रग्स से लदी नाव पर मिसाइल अटैक में अमेरिकी सेना का कोई भी सैनिक हताहत नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here