
श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने एक आतंकवाद मामले की जांच के तहत श्रीनगर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों की जांच की।
Advertisements

अभियान के दौरान सीआईके ने कुछ डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल जांच के दायरे में संदिग्ध रूप से होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल टीम द्वारा जांच जारी है।












