Monday, October 12, 2026
Home Himachal जिला परिषद हमीरपुर के 18 में से 6 वार्ड अनारक्षित: उपायुक्त

जिला परिषद हमीरपुर के 18 में से 6 वार्ड अनारक्षित: उपायुक्त

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त देवाश्वेता बनिक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परिषद के कुल 18 वार्डों में से 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। अनारक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 1 बगेहड़ा, वार्ड नंबर 7 धीरड़, वार्ड नंबर 11 करेर, वार्ड नंबर 14 दांदड़ू, वार्ड नंबर 15 लहड़ा और वार्ड नंबर 18 नौंहगी शामिल है। वार्ड नंबर 6 अणु, वार्ड नंबर 8 जाहू, वार्ड नंबर 12 बिझड़ी, वार्ड नंबर 13 बड़सर और वार्ड नंबर 17 बेला महिलाओं के लिए आरक्षित है।

Advertisements

वार्ड नंबर 4 धलोट और वार्ड नंबर 5 जंगलरोपा अनुसूचित जाति के लिए रखे गए हैं, जबकि वार्ड नंबर 2 करोट और वार्ड नंबर 3 दरोगण पति कोट अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड नंबर 16 मालग अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, जबकि वार्ड नंबर 9 खरवाड़ और वार्ड नंबर 10 भोरंज अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here