Thursday, October 29, 2026
Home Crime पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाते राकेश उर्फ लाडी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाते राकेश उर्फ लाडी को किया गिरफ्तार

शाम चौरासी (द स्टैलर न्यूज़)। थाना बुल्लोवाल पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार ए.एस.आई कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित नसराला स्टेशन पर मौजूद थे, कि उन्हें किसी ने गुप्त सूचना दी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राकेश कुमार उर्फ लाडी पुत्र तरसेम लाल को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि आरोपी 1 रूपए के बदले में 80 रूपए देकर दड़ा सट्टा लगा रहा था और उन्होंने आरोपी से 1230 रुपए बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here