श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह और जन संग्रह अभियान के बारे हुई बैठक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह और जन संग्रह अभियान की होशियारपुर नगर टीम की बैठक संघ कार्यालय कमालपुर बस्ती में हुई। जिसमें करीब 22 राम भक्तों ने शिरकत की। इस बैठक में विभाग प्रचारक विशाल कुमार ने भगवान श्री राम जी के मंदिर से संबंधित 492 वर्षों के संघर्ष के इतिहास के बारे कहा कि अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान,राष्ट्र जागरण का प्रतीक है।

Advertisements

इस अभियान में हर जाति-बिरादरी ,पंथ संप्रदाय के प्रमुखों के सहयोग से समाज में राममय वातावरण बनाने तथा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की योजना बनी और कहा गया कि हर गांव हर घर-घर जाकर धन संग्रह के लिए प्रेरित करने के लिए टोलियां गठित की जाएं। जिसमें अभियान संयोजक डा. नंदकिशोर, सह संयोजक राजीव महाजन, कोषाध्यक्ष विवेक चोपड़ा, प्रचार प्रमुख राजन शर्मा, सहप्रचार प्रमुख नरेंद्र मल्होत्रा मौजूद थे। इस मौके पर श्री राम जय जय राम के महामंत्र से बैठक की समाप्ति की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here