कांग्रेसी नेता रमन कपूर ने मनाया पार्टी का 136वां स्थापना दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन कपूर की सरपरस्ती में कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रमन कपूर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी दी। रमन कपूर ने अपने संबोधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को, पार्टी को मज़बूत करने तथा पार्टी हित में कार्य करने की अपील की। कांग्रेस पार्टी का इतिहास बहुत लम्बा है। कांग्रेस पार्टी भारत का सबसे पुराना राजनीतिक दल है।

Advertisements

कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक इतिहास और इसका सफर बहुत लम्बा है। कांग्रेस पार्टी ने देश को महान नेता दिये हैं। महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, गुलज़ारी लाल नंदा, नरसिम्हा राव, प्रणव मुखर्जी, मनमोहन सिंह जैसे काबिल नेता तथा देश को प्रधानमन्त्री दिये। सोनिया गांधी की सरपरस्ती में पार्टी मज़बूती से काम कर रही है। रमन कपूर ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मज़बूती तथा त्याग की भावना अपनाने की अपील की और पदों के पीछे न भागने तथा पार्टी हित में कार्य करके पार्टी को और मज़बूत बनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here