कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवीलाल की नानी का निधन, 102 साल की थीं अमर देइ

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवीलाल सांडिल की नानी अमर देइ का आज कटोहड कला (पक्का परो) में उनके निवास स्थान पर 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, धार्मिक एवं रजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पीडि़त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर अपनी नानी के जीवन के बारे में बताते हुए देवीलाल ने कहा कि इतनी उम्र होने के बावजूद भी उनकी नानी सुबह 4 बजे उठ जाती थी और घर का सारा काम खुद करना पसंद करती थी। उन्होंने अपनी नानी द्वारा कही बात बताते हुए कहा कि उनकी नानी ने कहा था कि जितना हम अपने शरीर से काम लेंगे उतना ही हम तंदुरुस्त रहेंगे।

Advertisements

उनकी मृत्यु पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला इंटक अध्यक्ष कामरेड जगत राम, समाजसेवी ठाकुर चमेल सिंह, व्यापार मंडल के प्रधान राकेश पुरी, बल्ला कांगड़ा कृषि बैंक के निदेशक अरविंद चक्रवर्ती, बगलामुखी मंदिर के महंत सत प्रकाश द्वारा शोक व्यक्त किया गया। और उनकी आत्मिक शांति के लिए कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here