Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh “माता तृप्ता महिला योजना” महिला सशक्तिकरण के लिए लाभदायक सिद्ध होगी: अरुणा...

“माता तृप्ता महिला योजना” महिला सशक्तिकरण के लिए लाभदायक सिद्ध होगी: अरुणा चौधरी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि माता तृप्ता महिला योजना राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अहम भूमिका निभाएगी। माता तृप्ता महिला योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुये श्रीमती चौधरी ने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने राज्य में महिला-प्रमुख परिवारों के सशक्तिकरण के लिए इस नीति को लागू करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। जनगणना 2011 के अनुसार लगभग 7,96,030 परिवारों की प्रमुख महिलाएं हैं। इस नयी नीति का उद्देश्य पंजाब में महिला-प्रमुख परिवारों (डब्ल्यू.एच.एच.) जहाँ परिवार में कमाने और फैसले लेने वाली अकेली बालिग महिला है, का सशक्तिकरण करना है।

Advertisements

श्रीमती चौधरी ने कहा कि यह अनुमान लगाया गया है कि सभी योग्य लाभार्थियों को कवर करने के लिए प्रसार और पहुँच प्रोग्रामों के लिए सालाना 177.1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत परिवार का प्रमुख एक विधवा/अकेली रह रही महिला/परिवार से अलग रह रही महिला/तलाकशुदा महिला/अविवाहित महिला होनी चाहिए और वह परिवार में कमाने वाली अकेली मैंबर होनी चाहिए।

इस महिला समर्थकी पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जरूरतमंद महिला-प्रमुख परिवारों तक पहुँच करना है जिससे इन परिवारों को सेवाएं/लाभ मुहैया करवाए जा सकें और जिंदगी के हरेक क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान के सम्बन्ध में उनके अधिकारों को यकीनी बनाया जा सके। यह स्कीम उन पहलूओं और जरूरतों को कवर करने के लिए नयी पहलकदमियां और प्रोग्राम भी शुरू करेगी जिनको अब तक किसी भी मौजूदा केंद्रीय/राज्य स्पांसर स्कीम या महिलाओं/लड़कियों पर केंद्रित योजना के अंतर्गत उचित ढंग से कवर नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here