होशियारपुर के लिए तरुप का पत्ता साबित हो रहे हैं कैबिनेट मंत्री अरोड़ा: पूर्व पार्षद धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा शहर में जितने भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं उनका शहर निवासियों को काफी लाभ मिल रहा है तथा आने वाले समय में चल रहे प्रोजैक्ट और भी राहत पहुंचाएंगे। उनके विनम्र स्वभाव और विकास को प्राथमिकता देने के लिए वह होशियारपुर के लिए तरुप का पत्ता सिद्ध हो रहे हैं। जिन्होंने बिना भेदभाव सिर्फ विकास को प्राथमिकता दी है। यह बात पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। श्री धीर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की शहर के विकास को लेकर दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि शहर में जमीनी स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं।

Advertisements

इससे पहले पिछली भाजपा-अकाली सरकार द्वारा जितने भी विकास कार्य करवाए गए थे उनके बारे में सभी जानते हैं कि वे भेदभावपूर्ण थे तथा उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। बल्कि भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया। जबकि कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने न तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और न ही गुंड़ागर्दी की हिमायत की है। जिसके चलते वह पहले से और भी ज्यादा लोकप्रिय नेता के तौर पर अपनी छवि को स्थापित करने में कामयाब रहे हैं। समूची कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और समस्त पूर्व पार्षद उनके साथ हैं तथा आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here