
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल में हकूमतपुरी वैल्फेयर सोसायटी के सदस्य बलदेव सिंह, मनजीत कौर, सतनाम सिंह, अवतार सिंह और मनजिंदर कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया। हकूमतपुरी वैल्फेयर सोसायटी ने स्कूल में पढ़ने वाले 20 जरूरतमंद विद्यार्थियों की अप्रैल 2024 से अगस्त 2024 तक की कुल बकाया फीस दी।

सोसायटी ने स्कूल को वाटर कूलर और आरओ उपलब्ध करवाया। स्कूल प्रिंसिपल शैलेन्द्र ठाकुर ने इस योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पलविंदर सिंह, भजन सिंह, नवदीप महाजन, एसएमसी कमेटी के सभी सदस्य और समस्त स्टाफ उपस्थित था।












