Sunday, October 11, 2026
Home Education राजन अरोड़ा बने रेलवे मंडी स्कूल के प्रिंसिपल, पदभार संभाला

राजन अरोड़ा बने रेलवे मंडी स्कूल के प्रिंसिपल, पदभार संभाला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूल शेरगढ़ के प्रिंसिपल राजन अरोड़ा को यहां से बदलकर सरकारी सीनियर सेकेंडरी कन्या स्कूल रेलवे मंडी के प्रिंसिपल का पदभार सौंपा गया है। राजन अरोड़ा ने स्कूल में अपना पदभार संभालने दौरान कहा कि रेलवे मंडी स्कूल की प्रतिष्ठा को इसी प्रकार कायम रखा जाएगा तथा शिक्षा में और सुधार लगाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे।

Advertisements

इस मौके पर लेक्चरार कृष्ण गोपाल, मनोज दत्ता, ओम प्रकाश जरियाल सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों ने राजन अरोड़ा का पदभार संभालने पर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here