
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटड ने नए साल 2021 पर जहां घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत दी है वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को मुश्किल में डाल दिया है। कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 17 रूपए बढ़ा दिया है। बता दें कि इससे पहले साल 2020 में कंपनी ने दिसंबर माह में 2 बार घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडरों के रेट बढ़ाए थें।

दिसंबर माह में सिलेंडर का रेट 100 रूपए बढ़ाया गया था। पर इस बार इंडियन आयल कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देकर कमर्शियल गैस सिलेंडरों का रेट बढ़ा दिया है।












