बुल्लोवाल(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह समिति गांव कंधाला जट्टा में अभियान के जिला संजोयक संदीप कुमार भागियां के निर्देशों पर बैठक की गई। जिसमें खंड संजोयक पदम बेदी इस बैठक में भगवान राम लल्ला के मंदिर से संबंधित 492 वर्षों के संघर्ष के इतिहास बारे कहा कि अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान, राष्ट्र जागरण का प्रतीक है।
इस अभियान में हर जाति-बिरादरी, पंथ संप्रदाय के प्रमुखों के सहयोग से समाज में राममय वातावरण बनाने तथा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिये जन जन के सहयोग की योजना बनी और कहा गया कि हर गांव हर घर जाकर भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए सहयोग करने के लिए टोलियां गठित की गई। जिसमें अभियान नगर संयोजक, सहसंयोजक, कोषाध्यक्ष, प्रचार प्रमुख श्री राम जय-जय राम के महामंत्र से बैठक की समाप्ति की।