श्मशान में शव जलाने की बढ़ाई हुई दरें वापिस लेकर संस्कार मुफ्त करे सरकार: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के जालन्धर रोड पर आज पंजाब सरकार के विरूद्ध रोष मुजाहरा संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल भाजपा के जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर कर्मवीर बाली ने कहा कि पंजाब सरकार में सुन्दर शाम अरोड़ा कैबिनेट मन्त्री होते हुये भी श्माशान भूमि में संस्कार की लकड़ी की बढ़ाई दरें वापिस नहीं करवा सके जबकि नगर निगम भंग होने के कारण नगर निगम का संचालन पंजाब सरकार कर रही है। सरकार को जनता की कितनी फिक्र है इसका अन्दाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है।

Advertisements

वैसे तो सरकार श्मशान भूमि को सुन्दर बनाने के लिए फंड दे रही है पर दूसरी तरफ संस्कार की लकड़ी जो पहले 750 रूपए थी उसे बढ़ाकर 1050 रूपए करके लोगों में अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है जो जनता से लूट का कारण बनी हुई है। कर्मवीर बाली ने कहा कि संस्कार को पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त करना चहिए क्योंकि जब तक नागरिक जि़न्दा है वो सरकार को टैक्स देता ही रहता है। सरकार को चाहिए कि मरणो उपरांत नागरिक का संस्कार मुफ्त करे और दानी सज्जनों के सहयोग से शव का संस्कार करें। सरकारी तौर पर लावारिस शवों की अस्थियां गंगा प्रवाह करने का भी दायित्व निभाये।

कर्मवीर बाली ने कहा कि अगर मन्त्री साहिब यह काम जनता के लिए अपने शासनकाल में कर देते तो जनता उन्हें याद रखती। कर्मवीर बाली ने कहा कि गलियां, सडक़े बनती और टूटती रहेंगी। वोटों की राजनीति से बाहर आकर जन-कल्याण का काम करने से मन को शान्ति मिलती है। जनकल्याण का काम पहल के आधार पर किया जाये। जनता की आवाज़ को सुनते हुये श्मशान में शव जलाने की बढ़ाई हुई दरें वापिस लेकर शव का संस्कार मुफ्त किया जाये और लवारिस शवों की अस्थियों का प्रवाह सरकार द्वारा किया जाये। श्मशान का दायित्व दानी सज्जनों को सौंप दें। भलाई के काम में ही भलाई छिपी होती है जिसे पूरा किय जाये। इस अवसर पर कृपाल सिंह, निर्मल सिंह, उत्तम सिंह, देव कुमार, विद्या भूषण, आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here