ए.डी.सी ने वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम में वितरित किया जरुरत का सामान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह ने आज स्वामी विवेकानंद जी के 158वें जन्मदिवस पर पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर वृद्धों व बच्चों को गर्म जुराबें, जूते, दस्ताने, टोपी, च्यवनप्राथ, किताबें व खेल सामग्री वितरित की। उन्होंने वहां वृद्धों व बच्चों से बातचीत कर उनकी जरुरतों को जाना और विश्वास दिलाया कि उन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Advertisements

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से यहां हर जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया इसी तरह जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने सभी को ठंड से बचने के लिए सावधानियां अपनाने के लिए भी कहा। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के ए.जी.एम. सी.डी. रैली, लीड बैंक मैनेजर आर.के चोपड़ा, राजेश कुमार कुमार, नवनीत सिंह सैनी, शालिनी गुप्ता, रीना उप्पल, राजिंदर कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here