स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का खजाना: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्षय में बी.एड. कालेज आफ एजुकेशन में कार्यक्र म का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने विशेष तौर पर शामिल होकर स्वामी विवेकानंद के जीवन से छात्रों को अवगत कराया।

Advertisements

इस मौके पर श्री खन्ना ने बताया कि 12 जनवरी 1863 को कोलकाता नरिंदर नाथ दत्त नामक प्राक्र मी बालक का जन्म पिता विश्वनाथ दत्त तथा माता भुवनेश्वरी देवी के घर हुआ था। स्वामी विवेकानंद के माता पिता भी महान विचारक थे। स्वामी विवेकानंद का ध्यान बचपन से ही अध्यात्मिकता की ओर था। 1884 में स्वामी विवेकानंद ने बी.ए. की। स्वामी विवेकानंद ने सामाजिक विकारों से दूर रहते हुए आजीवन ब्रम्हचार्य का पालन किया। उन्होंने इतना ज्ञान अर्जित किया कि अपने ज्ञान के दम पर वे पूरे विश्व में विख्यात हुए। स्वामी विवेकानंद ने साहित्य, दर्शन एवं इतिहास के विद्वान थे।

खन्ना ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने योग, राजयोग तथा ज्ञानयोग जैसे ग्रंथों की रचना कर युवा वर्ग को एक नई राह दिखाई है। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति और ज्ञान का लोहा मनवाया उसी प्रकार आज युवा वर्ग को भी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भारत की संस्कृति का और प्रचार प्रसार करना होगा। इस मौके पर खन्ना सहित कालेज स्टाफ ने भी स्वामी विवेकानंद को नमन किया। इस मौके पर भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब के कन्वीनर डा. रमन घई, प्रिं. गौतम नेता, डायरैक्टर श्याम सुंदर शर्मा, प्रो. शरनजीत, वाई.पी. जोशी, रमन कपूर, सुभाष गांधी, प्रिं. डा. आर.के. खन्ना, प्रिं. मोनिका सूद, प्रिं. आरती सलूजा, रोमा रल्हन भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here