Saturday, October 10, 2026
Home Himachal घुमारवीं सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली सूची प्रकाशित

घुमारवीं सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली सूची प्रकाशित

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 47-घुमारवीं सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किए गए संशोधनों की सूची अर्हक तारीक 1 जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में और निर्वाचक रजिस्ट्रकरण नियम, 1960 के अनुसार तैयार कर ली गई है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि नामावली की एक प्रति संशोधनों की सूची प्रकाशित कर दी गई है और एसडीएम कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का सम्बन्धित भाग संशोधनों की उक्त सूची सहित प्रत्येक मतदान केन्द्र पर भी निरीक्षण हेतु उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here