Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal हमीरपुर का प्रत्येक गांव जुड़ेगा सड़क मार्ग से: पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर का प्रत्येक गांव जुड़ेगा सड़क मार्ग से: पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ग्राम पंचायत नेरी के पोंटा गांव में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा का गांव वासियों ने स्वागत किया। इसके बाद डॉक्टर वर्मा ने गांव की समस्याओं के बारे में जाना और मौके पर ही उनका समाधान किया। इस मौके पर पोंटा गांव के लोगों ने अपने गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग रखी और इसके अलावा वहां पीने के पानी की भी समस्या के बारे में डॉक्टर वर्मा को अवगत कराया । डॉक्टर वर्मा ने कहा कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के आशीर्वाद से न केवल इस गांव में सड़क मार्ग तैयार होगा बल्कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा तथा पीने की पानी की समस्या को भी दूर किया जाएगा।

Advertisements

इसके अलावा डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने गांव वासियों को  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया और गांव वासियों का आह्वान किया कि वह इनका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं। इस मौके पर उनके साथ हमीरपुर बीडीसी समिति के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा,ग्राम पंचायत नेरी के पूर्व प्रधान अमरचंद वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता  गिरधारी लाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार ,अनुसूचित जनजाति कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट करमचंद व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here