दो पूर्व प्रधानों को हराकर रविन्द्र बने बारीं पंचायत के नए प्रधान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। दो पूर्व प्रधानों तथा सुजानपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान के पति सुनील कुमार को चौथे नंबर पर धकेल रविन्द्र ठाकुर बमसन  विकास खंड मुख्यालय की प्रमुख पंचायत बारीं के प्रधान चुन लिए गए हैं। रविन्द्र ठाकुर को 500 वोट मिले जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान देश राज को  276 मत मिले। तीसरे नंबर पर पूर्व प्रधान सरवन कुमार 219 मत प्राप्त कर सके।

Advertisements

सुजानपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान के पति सुनील कुमार को 190  वोट ही मिल पाए तथा वह अंतिम स्थान पर रहे। जीत के बाद रविन्द्र ठाकुर ने अपनी पंचायत के सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों झन्निकर, बारी, चाहड़ व छत्रैल में एक समान विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख रास्तों को पेबर टाइल लगाकर पक्का किया जाएगा तथा पूरी पंचायत को आदर्श बनाया जाएगा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here