जालंधर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र सरकार की तरफ से 15 महिलाओं को किया जायेगा पुरस्कार से सम्मानित

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। भारत में महिलाओं के लिए सबसे उच्च नागरिक अवार्ड ‘नारी शक्ति पुरस्कार 2020 के लिए  केंद्रीय महिला और बाल विकास विभाग की तरफ से नामज़दगियों के लिए प्रार्थनापत्र की माँग की गई है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पण भावना से कार्य करने वाली महिलाओ को इस अवार्ड के साथ नवाजा जाएगा एवं 8 मार्च 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए प्रार्थनापत्र निजी तौर पर ग्रुप, संस्था द्वारा दिया जा सकता है। निजी तौर पर आवेदक की आयु 25 साल से कम नहीं होनी चाहिए और संस्था के मामले में कम से -कम 5 साल का अनुभव अपेक्षित है।

पुरुस्कार के लिए केवल आनलाईन प्रार्थनापत्र ही स्वीकार किये जाएंगे । इस के अलावा और अधिक जानकारी के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की वैबसाईट देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रार्थनापत्र www.narishaktipuruskar.wcd.gov.in  पोर्टल पर 31 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here