ताजा खबर: भाजपा नेत्री व पूर्व पार्षद अमरजीत रमन कांग्रेस में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा को आज राजनीतिक तौर पर उस समय करारा झटका लगा है जब भाजपा नेत्री एवं पूर्व पार्षद अमरजीत रमन ने अपने समर्थकों सहित भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। उनके कांग्रेस में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका स्वागत किया और उन्हें पार्टी में बनता मान-सम्मान दिए जाने की बात कही।

Advertisements

इस दौरान अमरजीत रमन के साथ आरती शर्मा, अनुज खुल्लर, मानव कपूर, हरशरन सिंह शम्मी आदि भी कांग्रेस में शामिल हुए। गौरतलब है कि अमरजीत रमन भाजपा की वरिष्ठ नेत्रियों में शूमार थी तथा तीन बार जिला भाजपा की उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की सेवा तथा एक बाद जनता ने उन्हें पार्षद बनाकर सेवा का मौका दिया।

इस मौके पर अमरजीत रमन ने कहा कि लंबा समां एक पार्टी को देने के बाद उन्हें यह सिला मिला कि उनकी अनदेखी की जाने लगी तथा पार्टी में बनता मान सम्मान भी उनसे छीन लिया गया। इस बात को लेकर उनके तथा उनके समर्थकों के दिल में गहरा रोष था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा टिकट आवंटन एवं कार्यकर्ताओं को बनता मान-सम्मान दिए जाने का उन पर काफी प्रभाव पड़ा है तथा शहर की भलाई के लिए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा किए जा रहे कार्य भी सराहनीय हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, मोनिका वर्मा, गोपाल वर्मा, विश्वनाथ बंटी, मनमोहन सिंह कपूर, दीपक पुरी, कमलजीत कटारिया आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here